उत्तराखंड: लापता युवती आसिफ के साथ वृंदावन से बरामद, चौंकाने वाली वाली घटना आई सामने

लोहाघाट थाना क्षेत्र से लापता युवती को आखिरकार चंपावत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद किया है. बताया जा रहा कि बरामद युवती को दिल्ली के रहने वाले आसिफ खान नाम के युवक भला फुसलाकर अपने साथ ले गया था.युवती की गुमशुदगी लोहाघाट थाने में दर्ज थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.
बताया जा रहा है कि 4 सितंबर को थाना क्षेत्र के रहने वाली एक 21 साल की लड़की अचानक गायब हो गई. बाद में पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश का तो वह वृंदावन में मिली. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद उसे एक शख्स बहला फुसला कर भगा कर ले गया था. युवती की लापता होने की गुमशुदगी परिवार वालों ने पुलिस में दी थी जहां पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी पुलिस ने युवती सहित आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार किया है.
एसपी चंपावत अजय गणपति ने मंगलवार को बताया कि चार सितंबर को लोहाघाट क्षेत्र की युवती गायब हो गई .
सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन शहर वृंदावन में मिली पुलिस टीम वृंदावन पहुंची और आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम आसिफ खान है और वह उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किरारी सुलेमान गगर का का रहने वाला है.
युवती को अपना असली नाम और पहचान छिपाकर सोशल मीडिया से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और वृंदावन भगा ले गया. पुलिस टीम ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने लोहाघाट के गैस गोदाम क्षेत्र से एक स्कूटी भी चोरी की और स्कूटी से युवती को भगा कर ले गया बाद में पुलिस आरोपी के अगल लोहाघाट लेकर पहुंची और रोडवेज बस स्टैंड के पास से स्कूटी बरामद कर ली. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,