उत्तराखंड:लोरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर यूट्यूबर सौरभ जोशी से दो करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला आरोपी हल्द्वानी से गिरफ्तार हुआ है . एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का खुलासा करते हुए बताया कि . ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है 2 करोड रुपए की रंगदारी और नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की धमकी दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

मामले की गंभीरता और लोरेंस विश्नोई गैंग का नाम आने पर पुलिस की टीम को गठित की गई जहां पुलिस और एसओजी के टीम हल्द्वानी के रामपुर रोड से गिरफ्तार किया है.एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी का नाम अरुण कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी फतेहगंज बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी करता था लेकिन वहां से मलिक ने निकाल दिया जिसके बाद वह पैसे कमाने के चाहत में यूट्यूबर सौरव जोशी को लौरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी का धमकी दी. उसने बताया कि इन दोनों लौरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका फायदा उठाकर उसने सौरव जोशी को धमकी दी.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

पकड़ा गया आरोपी हल्द्वानी में जाकर पहले सौरभ जोशी के घर की रैकी की इसके बाद धमकी भरा पत्र भेजा.पुलिस ने पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे और सर्वेलेंस के आधार पर आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. उसने बताया कि शॉर्टकट तरीके में अधिक कमाई करने के चलते सौरभ जोशी को धमकी भरा पत्र भेज कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी. पूछताछ में आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं पाया गया है. घटना का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा किया है जिसको देखते हुए एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम दिया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें