उत्तराखंड: नंदोई से प्रेम प्रसंग में पागल महिला पर पति की हत्या का लगा आरोप

ख़बर शेयर करें

ननदोई से प्रेम प्रसंग और नंदोई से मिलकर पति की हत्या का एक महिला पर आरोप लगा है मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां एक ग्रामीण ने भाई की पत्नी के ननदोई से संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेमी ननदोई के साथ मिलकर भाई की हत्या करने भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला और उसके ननदोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका भाई एक कंपनी में नौकरी करता था। 12 अगस्त को भाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मौत के अगले दिन भाई को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था। इस बीच उन्हें पता चला कि कुर्बान के गले पर कुछ निशान थे।शक होने पर उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि भाई की पत्नी के अपने ननदोई नदीम निवासी भगवानपुर संबंध हैं।


आरोप लगाया कि इसकी जानकारी उसके भाई को लग गई थी। इस पर उसने विरोध किया था। आरोप है कि 12 अगस्त की रात नंदोई मृतक के पत्नी से मिलने उसके घर आया था। इस बीच मृतक ने दोनों को पकड़ लिया था। आरोप है कि दोनों ने राज खुलने के डर से भाई की गला दबाकर हत्या की है। पुलिस तहरीर के आधार पर महिला और उसके ननदोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें