हल्द्वानी:परिवार वाले गए पीपल पानी में शामिल होने,चोरों ने घर से उड़ाई लाखों की जेवरात और नगदी

हल्द्वानी:काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है जहां लाखों रुपए की जेवरात और नगदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ किया है. पीड़ित परिवार के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा की काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में सेंध मारकर लाखों के गहने और नगदी उड़ा ली घटना तब हुई जब परिवार अपने मूल गांव अल्मोड़ा पीपलपानी में शरीक होने गया था. चोरी की घटना पड़ोसियों ने दी.
जहां शनिवार को परिवार वाले पहुंचे तो घर का सारा समान दिख रहा हुआ था. बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा स्थित वार्ड-37 मल्ला चौपुला निवासी किशन राम 13 नवंबर को अपनी सास के पीपलपानी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पैतृक गांव सोमेश्वर गए हुए थे.शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके उनके घर का चैनल और दरवाजे खुले होने की जानकारी दी. यहां घर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था.
चोरों ने घर में रखें अलमीरा का लॉक से सवा एक तोले के गलोबंद, दो सोने की नथ, चार मंगलसूत्र, एक कर्णफूल, नाक की रिंग, एक अंगूठी, और चांदी के जेवरात अलावा ₹10000 नगद दो गैस सिलेंडर, एक एलसीडी, कीमती घड़ी चुरा कर अपने साथ ले गए.
पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट का कहना है कि मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जल्द चोरो को गिरफ्तार किया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO