उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : जानिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब होगी जारी सीईसी की बैठक कल एक परिवार एक टिकट का फार्मूला लागू

देहरादून :विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है दोनों पार्टियां दावेदारों की अंतिम लिस्ट तैयार करने में जुटी हुई है जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार को जारी हो सकती है। बुधवार को होने जा रही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर विचार विमर्श किया जाना है। संभवत कांग्रेस एक कैंडीडेट वाली सर्वसहमति वाली सीटों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की 40 सीटों पर सर्वसहमति से एक नाम चुनकर ही सीईसी को दिया गया है। इनमें वर्तमान विधायक, पिछले चुनाव में कम मार्जिन से जीत से चूके नेताओं के नाम हैं। केवल 30 सीटें ही ऐंसी हैँ, जिन पर पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच सहमति नहीं बनी है जिस पर चर्चा चल रही।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राज्य की सभी सीटों का ब्योरा सीईसी को सौंपा जा चुका है। सीईसी इन पर मंथन कर अंतिम निर्णय लेगी।
एक परिवार एक टिकट पर हाईकमान करेगा फैसला: एक परिवार से एक या एक ज्यादा टिकट पर भी कांग्रेस को निर्णय करना है। प्रदेश स्तर पर शीर्ष नेता इस फार्मूले पर सहमत हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार