उत्तराखंड: संजीवनी बूटी की तरह है यह पहाड़ की खास सब्जी, औषधि और पौष्टिक गुणों से है भरपूर

ख़बर शेयर करें

रामायण में हमें संजीवनी बूटी के बारे में पढ़ने को मिलता है। यह औषधि पहाड़ों पर मिलती थी और मरे हुए लोगों को जिंदा करने की ताकत रखती थी। आज भी पहाड़ों पर पेड़-पौधे हैं जो शरीर में असीम ताकत भर सकते हैं। पहाड़ के कई फल सब्जी संजीवनी बूटी की तरह काम करते हैं जो औषधि और पौष्टिकता से भरपूर है.

बरसात का मौसम चल रहा है और इस मौसम में कुछ अनोखी सब्जियां भी उगती हैं, जो सेहत के लिए बेहद चमत्कारी साबित हो सकती हैं. इनमें से एक लिंगुड़ा की सब्जी (Lingad ki Sabji) है. यह सब्जी पहाड़ों पर मिलती है और दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों में शुमार की जाती है. लिंगुड़ा की सब्जी को लिंगड़, लुंगुडू और कसरोड के नाम से भी जाना जाता है. इस जंगली सब्जी को खाने से शरीर बेहद मजबूत बन सकता है. इस सब्जी के जबरदस्त फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO

पहाड़ों में इसी तरह की पहाड़ी सब्जी फिडलहेड फर्न मिलती है। इस सब्जी को स्थानीय भाषा में लिंगुड़ा कहा जाता है। इस सब्जी में विटामिन ए, बी, आयरन, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी की मजबूत करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा लिंगुड़ा का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है और आपके शरीर में कोलेस्ट्रोल का लेवल नियंत्रित बना रहता है। जिससे आपको हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा नहीं होता है। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि आप लिंगुड़ा से क्या फायदे मिलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मोटापा कई तरह की बीमारियों की एक मुख्य वजह मानी जाती है। इसलिए एक्सपर्ट हमेशा वजन को नियंत्रित करने पर जोर देते हैं। फिडलहेड फर्न यानी लिंगुड़ा में कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर आपकी पाचन क्रिया बेहतर करती है। लिंगुड़ा के सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे आपको बार-बार खाने जरूरत महसूस नहीं होती है और आपका मोटापा कंट्रोल होने लगता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें