उत्तराखंड:अमानवीय…400 गज के मदरसे में ठूंसे 250 बच्चे,मदरसे का नही मिला पंजीकरण, बच्चे मिले बीमार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मदरसे में पढ़ाई के नाम पर बच्चों से अमानवीय घटना सामने आई है राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य बाल आयोग ने आजाद कॉलोनी स्थित एक मदरसे का सोमवार को अचानक निरीक्षण किया और वहां की स्थितियाँ बेहद चिंताजनक पाईं। 400 गज के इस चार मंजिला मदरसे में 250 छात्र ठूंसे हुए थे, और मदरसे का कहीं भी पंजीकरण नहीं मिला। इतनी कम जगह में छात्रावास भी था, जिसमें बिहार के 60 बच्चे रह रहे थे। पूरे भवन में दमघोंटू कमरे, 16 शौचालय और जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी।

Ad

आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जब एक बंद कमरे को खोला गया, तो वहां गद्दों के ढेर के बीच एक बच्चा बिना बिस्तर के जमीन पर लेटा मिला। बच्चे को तेज बुखार था और उसके लिए बिस्तर तक नहीं था। उसे तुरंत चिकित्सा के लिए दून अस्पताल भेजा गया।

शिक्षा विभाग की जांच में इस मदरसे का पंजीकरण नहीं मिला, न ही मदरसा बोर्ड और अल्पसंख्यक बोर्ड के पास इसकी कोई जानकारी थी। डॉ. खन्ना ने बताया कि सुबह अखबारों में इस मदरसे में विषाक्त भोजन से 30 बच्चों की तबीयत खराब होने की खबर आई थी, इसलिए उनकी टीम ने पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि 400 गज के क्षेत्र में 250 बच्चों को रखा गया था, और वहां आग से बचाव के कोई उपाय नहीं थे, न ही हवा आने-जाने के उचित व्यवस्था थी। बच्चों को बेहद गंदे माहौल में रखा जा रहा था।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें