Uttarakhand:लड़की ने चुनी इतनी खौफनाक मौत…कांप जाएगी रूह,-VIDEO वायरल

भारतीय सीमा से लगे नेपाल दार्चुला खलंगा रिगंनेताल के नजदीक महाकाली नगरपालिका निवासी धनिसा कुंवर (25) ने काली नदी में कूद मार दी। युवती के नदी में कूद मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय निवासियों ने धनिसा को काली नदी किनारे देखा। इसकी सूचना जिला प्रहरी दार्चुला को दी गई। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रहरी टीम के काफी रोकने के बाद भी धनिसा नहीं मानी। प्रहरी टीम जैसे ही धनिसा के नजदीक पहुंची उसने काली नदी में कूद मार दी। प्रहरी निरीक्षक ने बताया कि काली नदी का जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण उसे को बचाया नहीं जा सका। उसकी खोज की जा रही है।
तीन दिन पूर्व मायके जाने की बात कहकर घर से निकली महिला का शव बरड़ गाड़ में मिला है। तारा देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह कार्की निवासी चौंसाला तीन दिन पूर्व मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह मायके नहीं पहुंची। परिजन और गांव वाले तीन दिन से बरड़ गाड़ के किनारे उनकी खोजबीन कर रहे थे। रविवार सुबह घास काटने के लिए गई महिलाओं ने शव दो पत्थरों के बीच फंसा देखा। थल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे