उत्तराखंड:ढोलीगांव के IAS नवनीत पांडेय बने चंपावत जिले के नए DM,जानिए इनके बारे में कुछ खास

चम्पावत जिले को एक बार फिर पूर्णकालिक जिलाधिकारी मिल गया है आईएएस वनीत पांडेय 2015 बैच के अधिकारी हैं। बीते वर्ष ही उन्हें पीसीएस अफसर के पद से पदोन्नत कर आईएएस अधिकारी बनाया गया है आईएएस अधिकारी नवनीत पांडेय अब तक समेकित बाल विकास परियोजना, शहरी विकास निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वह इससे पूर्व अल्मोड़ा जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मूल रूप से ढोलीगांव नैनीताल निवासी नवनीत पांडे के पूर्वज चंपावत के सिमल्टा गांव के रहने वाले हैं। इनके परिवार के लोग भी शीर्ष पदों में कार्यरत हैं.
आईएएस नवनीत पांडेय को चम्पावत जिले के 23वें जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है अब तक चम्पावत जिले में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। मगर उन्होंने यूएसए के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विकास के अध्ययन की पढ़ाई के लिए जाने की बात कहकर बीते 25 जुलाई को अपनी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया था। तभी से चम्पावत जिला, डीएम विहिन हो गया था.
चम्पावत जिला, डीएम विहिन हो गया था। इस समयावधि में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा को डीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नवनियुक्त जिलाधिकारी नवनीत पांडेय चम्पावत जिले के 23वें डीएम के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग