हल्द्वानी: भारी बारिश के मद्देनजर नैनीताल जिले में स्कूलों की छुट्टी,DM ने की घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

      हल्द्वानी :मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, 





गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मंे अपर जिला मजिस्टेªट/आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अशोक कुमार जोशी ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 11 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।




  
     उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 11 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।  
  अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उत्तराखंड में बारिश से 7 लोगों की मौतें


उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बुधवार सात लोग मौत की आगोश में समा गए। रुद्रप्रयाग जिले के गौरी कुंड में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से तीन बच्चे मलबे में दब गए। दबे हुए दो बच्चों की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चे का इलाज चल रहा है। भारी बारिश के चलते पौड़ी जिले के कोटद्वार के चूना महेड़ा गांव में कई घरों के मलबे में दबने की सूचना है। यहां एक की मौत की खबर है। पिथौरागढ़, नैनीताल और रुद्रपुर में भी भारी बारिश के चलते हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।


नैनीताल के पास मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से मौत हो गई। इसके अलावा नैनीताल के नजदीक रूसी में 96 करोड़ से बन रहा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे यहां लाखों का सामान मलबे में दब गया।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें