उत्तराखंड:गुलदार ने 13 वर्षीय किशोरी को बनाया निवाला, घर से कुछ दूर खून से लथपथ मिला शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पहाड़ों पर गुलदार और बाघ लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं टिहरी जनपद के घनसाली के भिलंगना ब्लॉक गांव से दुखद खबर सामने आई है जहां दुकान पर सामान लेने गई एक किशोरी को गुलदार ने हमलाकर मार डाला। घर से कुछ दूर उसका खून से लथपथ शव मिला है। दुकान से सामान लेकर घर लौट रही बेटी की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Ad

भिलंगना ब्लाॅक में तीन माह में तीसरी घटना है जहां गुलदार लोगों को निवाला बनाया है किशोरी की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति कड़ा रोष जताया है।हिंदाव पट्टी में कोट के महर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कैंतुरा की बेटी साक्षी (13) शनिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे घर से 50 मीटर दूर दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साक्षी ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे गुलदार साक्षी को वहां से घसीटकर झाडिय़ों में ले गया था। शोर मचाते हुए ग्रामीण निशान देखकर झाडिय़ों की तरफ गए तो घटनास्थल से करीब 50-60 मीटर आगे झाडिय़ों में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।


किशोरी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। क्षेत्र में तीन महीने में तीसरी घटना होने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। देर शाम तक वन विभाग की टीम पहुंचने तक शव घटनास्थल पर ही रखा गया था। संगीता बेटी का शव देेखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें