उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर उत्तराखंड वन विभाग में बंपर भर्ती जाने आवेदन प्रक्रिया
देहरादून : चुनावी साल में प्रदेश सरकार युवाओं के लिए नौकरियों के लिए अपनी झोली खोल दी है बेरोजगारो युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए 24 अगस्त से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवदेन शुरू होंगे।
इस भर्ती की परीक्षा के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन होंगे जबकि नौ अक्तूबर तक शुल्क जमा करा सकेंगे। जबकि दिसंबर में आयोग ने लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की है। इस भर्ती में लंबाई व सीने की माप के मानक भी हैं। इसके साथ ही चार घंटे में पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर का मानक है।
राज्य सरकार के आदेश के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्स एप नंबर 9520991174 या ई-मेल भी कर सकते हैं।
अधीनस्थ चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदकों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कॉमन सर्विस सेंटरों को भी आवेदन के लिए अधिकृत किया गया है। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के आवेदक न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर से भी अपना फॉर्म भर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत