उत्तराखंड:सुसाइड के 15 दिन बाद घर वापस लौटी लड़की, परिजनों के उड़े होश, हैरत में पड़ी पुलिस, जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से एक रहस्यमय मामला सामने आया है जहां 15 दिन पहले घर से लापता लड़की वापस घर लौटी है रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सुसाइड नोट छोड़कर गंगनहर में छलांग लगाकर लापता हुई बीकॉम की छात्रा करीब 15 दिन बाद अचानक अपने घर लौट आई. छात्रा के अचानक से वापस आने के बाद उसके परिजन भी दंग रह गए. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस छात्रा से पूछताछ करने में जुटी हुई है.

Ad

बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की बीकॉम की छात्रा घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई थी. सुसाइड नोट में गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी. सुसाइड नोट मिलने के बाद छात्रा के परिजन गंगनहर पहुंचे. जहां छात्रा की चप्पल, मोबाइल और दुपट्टा पड़ा मिला. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और जलपुलिस के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची.

जल पुलिस के गोताखोरों ने छात्रा की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला. पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही थी. इसके बाद लापता छात्रा 26 अक्टूबर को अचानक रहस्य ढंग से अपने घर वापस लौट आई. छात्रा के अचानक वापस आने के बाद उसके परिजन भी हैरत में हैं. छात्रा के वापस आने की जानकारी मिलते के बाद छात्रा को थाने बुलाया. छात्रा से मामले के बारे में पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. ये अफवाह उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए फैलाई थी

छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके चलते उसने सुसाइड नोट घर में छोड़ा. उसके बाद गंगनहर किनारे अपने चप्पल, मोबाइल और दुपट्टा छोड़कर सुसाइड का माहौल बनाया था.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें