Haldwani News: पति ने पत्नी को व्हाट्सएप में दिया तीन तलाक, पत्नी ने लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन तलाक का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस पीड़ित महिला के तहत पर उसके पति और सास और जेठ पर दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Ad


पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र मोहम्मदी मस्जिद के पास इन्द्रानगर रहने वाली महिला ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि 23 मई 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज से रेहान निवासी मोहम्मदी मस्जिद बनभूलपुरा के साथ
हुआ था. विवाह मे मेरे मायके वालो ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था मगर दहेज में दिये गये सामान से मेरे पति रेहान और सास, जेठ दहेज खुश रहे थे और और अक्सर उसके साथ मारपीट करते है. ससुराल वाले दहेज मे मोटर साईकिल और सलामी अच्छे नहीं देने का आरोप लगाकर फिर से मोटर साईकिल और नगदी की मांग करते हुए अक्सर उसके साथ मारपीट कर रहे थे. यही नहीं दहेज की मांग करते हुए उसका पति बच्चा पैदा भी नहीं होने देता है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य


पति उसके साथ अक्सर अप्रकृतिक संबंध भी बनता है जहां उसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है. यहां तक की शरीर के नाजुक अंगों पर दांतों से कई जगह पर काट चुका है. इस बात की शिकायत अपने सास से कही तो वह कहने लगी कि तेरा शौहर है जैसा कहता है वैसा करना पड़ेगा.पति और सास ने 17 जनवरी 2023 को बुलेट मोटरसाइकिल और ₹200000 की नगदी डिमांड करते हुए घर से निकाल दिया. जब इसकी शिकायत पुलिस में की तो मेरे पति ने अपने आप को बचाने के लिये महिला हेल्प लाईन मे प्रार्थना पत्र देते हुए माफी मांग कर फिर से उसको अपने घर ले जाने की बात करते हुए किराए के मकान में ले जाकर रखने लगा. कुछ दिन तो ठीक-ठाक चला लेकिन पति फिर से उसके ऊपर अत्याचार करते हुए नगदी और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए 4 अगस्त 2023 को उसको मायके लाकर छोड़ गया कहां की जब तक दहेज लेकर नहीं आएगी तब तक घर पर मत आना.

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO


इस दौरान पति उसका कोई खोज खबर नही ली .26 सितंबर 2024 को पति रेहान ने उसके व्हाट्सएप मोबाइल पर तीन तलाक लिखकर भेज दिया.और कहा कि आज से हमारा तुम्हारा कोई वास्ता नहीं पूरे मामले में पीड़िता ने बनभूलपुरा थाने में पति और सास,जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.
यही नहीं पती पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की भी धमकी दिया है.
बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें