उत्तराखंड : हाथी ने साधु को मौत की घाट उतारा,दो घायल अस्पताल में भर्ती देखे (VIDEO)

ऋषिकेश :यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आधी रात को सड़क किनारे सो रहे एक साधु को हाथी ने पैर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. उसके साथी दो साधुओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है. पुलिस ने साधु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं क्षेत्र में हाथी की धमक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
हाथी ने गंगा लाइन के पास सो रहे फक्कड़ मदन दास (50) निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोलते हुए उसे पैरों से कुचल कर मार डाला।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने बताया कि सोमवार तड़के एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने यहां गंगा लाइन के पास सो रहे फक्कड़ मदन दास (50) निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोलते हुए उसे पैरों से कुचल कर मार डाला।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO