हल्द्वानी: परिवहन विभाग ने गौलापार बायपास में आज से नए जगह पर वाहनों का फिटनेस कार्य किया शुरू

परिवहन विभाग हल्द्वानी ने गौलापार बाईपास रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास सोमवार से कॉमर्शियल वाहनों का फिटनेस कार्य शुरू कर दिया गया है। परिवहन विभाग के लिए आवंटित नए फिटनेस स्थल में पहले दिन 80 से ज्यादा वाहनों की फिटनेस कार्य किया गया। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि अब संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी द्वारा इसी नए स्थल में ही कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आरटीओ कार्यालय रोड पर लगातार लग रहे हैं जाम और अधिक ट्रैफिक होने के चलते परिवहन विभाग ने नए जगह का चयन किया है। आरटीओ रोड पर जाम लगने के चलते
लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों की लंबी लंबी लाइन लगती थी जिसके बाद परिवहन विभाग ने निर्णय लिए लेते हुए नए जगह का चयन किया है।आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि इस चयनित स्थान पर अब आधुनिक फिटनेस केंद्र और मोटर ड्राइविंग केंद्र बनना भी प्रस्तावित है जल्द इसका निर्माण किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार