उत्तराखंड:फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आया नया अपडेट–

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा भर्ती रद्द होने के बाद अब फिर से नया अपडेट आया है प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती के लिए फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नौ अप्रैल को प्रदेश में 600 से अधिक केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।

Ad

बता दें कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा पहले 22 जनवरी को होनी थी इस बीच पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। चूंकि उस पेपर लीक में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का नाम शामिल था, इसलिए आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा भी रद्द कर दी थी। इसकी नई तिथि नौ अप्रैल तय करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया था कि इस भर्ती के लिए भी नया पेपर बनाया जाएगा।

अब नए पेपर के साथ आयोग इस परीक्षा को कराने जा रहा है आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नौ अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच यह परीक्षा होगी। परीक्षा में करीब दो लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो कि अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है।

यह परीक्षा सूबे में 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जा रही है। पेपर लीक रोकने को आयोग ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। परीक्षा ने पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें