उत्तराखंड: सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी ने चेकअप के बहाने महिला से की छेड़छाड़ और अश्लील हरकत
टनकपुर : डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन स्वास्थ्य कर्मी ने अपने पेशे को दागदार किया है मामला टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय कहां है जहां बनबसा निवासी एक महिला ने स्वास्थ्य कर्मी पर जांच के दौरान छेड़छाड़ करने और किसी को बताने और जान से मारने की धमकी दी है। पूरे मामले में पीड़िता ने
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ को शिकायती पत्र भेज आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
बनबसा की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि बुधवार को पेट में दर्द होने होने पर पति और मां के साथ संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर गई डॉक्टर को दिखाने के बाद डॉक्टर ने कुछ टेस्ट के लिए लिखे जिसके बाद वह टेस्ट के लिए स्वास्थ्य कर्मी के पास गई इस दौरान उसने कमरे से उसके पति और मां को कमरे से बाहर जाने को कहा और कमरे का कुंडी लगाकर टेस्ट के नाम पर उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकत करने लगा इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी की हरकत देख वह किसी तरह से उसके चुंगल से बाहर निकल गई । अपने साथ हुई घटना को पति और मां से बताया यही नहीं स्वास्थ्य कर्मी उसका पीछा करते हुए बस स्टैंड तक पहुंच गया जहां उसको किसी से नहीं बताने की धमकी देने लगा। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित