श्रद्धालु लगा रहे थे हरकी पैड़ी पर डुबकी उनकी कार बहकरहर पहुची हरकी पैड़ी
)
हरिद्वार में गंगा दर्शन के लिए पहुंचे पानीपत के श्रद्धालुओं की कार सूखी नदी से बहकर हरकी पैड़ी पहुंच गई। श्रद्धालुओं ने अपनी कार उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी में खड़ी की थी। दोपहर के समय हरिद्वार में मूसलधार बारिश हुई। जिससे सूखी नदी में पानी का सैलाब आ गया।
सूखी नदी में खड़ी कई लोगों की कार नदी में बह गई टिहरी के एक परिवार की 1 महीने पहले मृत्यु हुई थी जिसकी क्रिया क्रम के संबंध में परिवार हरिद्वार पहुंचा था जहां उनकी कार सूखी नदी मैं खड़ी थी जहां से कार पानी के तेज बहाव में बहकर गंगा में पहुंच गई थी।
पानीपत हरियाणा से अपने परिवार के साथ बुधवार को गंगा दर्शन के लिए कार से हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार सूखी नदी में खड़ी थी दोपहर के समय मूसलधार बारिश के दौरान जंगल से पानी का तेज बहाव आया और कार बह गई। पानी का बहाव तेज होने के चलते कार बहकर कुछ मिनट में ही हरकी पैड़ी पहुंच गई नदी की गहराई कम होने के चलते हैं कार हरकी पैड़ी के ठीक सामने गंगा के बीचों-बीच टापू पर अटक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीम ने कार को बमुश्किल निकाला।
कार बहने से कोई जनहानि नहीं हुई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित