उत्तराखंड:ग्रेटर नोएडा के वकील और उसके दोस्त की उत्तराखंड में मौत, खाई में मिली लाश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं चैलूसैन ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के पास एक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से उसमें सवार नोएडा गौतम बुद्ध नगर के दो युवकों की मौत हो गई। गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि यूपी से दो युवक गुरुवार को अपनी कार से गुमखाल चैलूसैन सिलोगी मार्ग द्वारा ऋषिकेश जाने का मन बनाया।

Ad

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में अंतर्गत सादोपुर गांव में ओमवीर सिंह बैसोया अपने परिवार के साथ रहते थे। ओमवीर सिंह पेशे से वकील थे जानकारी के मुताबिक वह साकीपुर गांव के निवासी सुमित के साथ उत्तराखंड घूमने गए थे वहीं पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई है।

500 मीटर खाई में मिले शव
बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी गुमखाल से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। रास्ते में पारसोलीखाल के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई थी। दोनों 500 मीटर खाई में कैसे पहुंचे? इसके बारे में अभी ठीक तरीके से पता नहीं है।

गाड़ी सड़क पर खड़ी हुई मिली और दोनों की लाश 500 मीटर गहरी खाई में मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें