उत्तराखंड- संविदा कर्मचारी होंगे बहाल शासन ने दिए गए निर्देश
देहरादून- राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से हटाए गए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को फिर से तैनाती दिए जाने के आदेश किए गए हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य को रिक्त पदों के सापेक्ष कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल कोविड-19 के दौर में मेडिकल कॉलेजों में दो हजार के करीब कर्मचारियों को विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से संविदा पर तैनात किया गया था।
जिनमें से एक हजार के करीब कर्मचारी रिक्त पदों के सापेक्ष रखे गए थे, जबकि अन्य को आपात परिस्थितियों में बिना पद पर ही रखा गया था।
2 साल की सेवा के बाद इन सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 31 मार्च को हटा दिया गया था।
जिसके बाद से ही कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे थे। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इन कर्मचारियों को बहाल करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब सरकार ने आदेश के बाद श्रीनगर हल्द्वानी दून और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में से हटाए गए 50% कर्मचारियों को समायोजित करने की कवायद शुरू कर दी है जबकि अन्य कर्मचारियों को अभी इंतजार करना होगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती