मुख्यमंत्री धामी नजर आए नए अंदाज में प्रोटोकाल तोड़कर बाइक से चाय पीने पहुंचे टनकपुर

चंपावत : 31 मई को चंपावत में उपचुनाव होने हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी से वहां से प्रत्याशी हैं ऐसे में चंपावत सीट हॉट सीट बन गई है चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में बीती देर शाम को प्रचार का शोर थमने के बाद अब डोर टू डोर प्रचार करते हुए प्रत्याशी नज़र आ रहे है। जहां वह बाइक से ही डोर टू डोर प्रचार करते हुए ट्रक पुर चाय पीने पहुंच गए जहां मुख्यमंत्री नए अंदाज में नजर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलमेट पहन बाइक चला रहे थे तो वही उनके पीछे पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी बैठे हुए थे ।
चंपावत उप के लिए प्रचार का शोर भले ही थम गया हो लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिचितों और मित्रों से मिलने सुबह ही कैंप कार्यालय बनबसा से टनकपुर की ओर बाइक से निकल पड़े। सारे सुरक्षा घेरों को तोड़ मुख्यमंत्री नए अंदाज में दिखे। मोटरसाइकिल खुद चलाकर, लोगों से मिलते हुए टनकपुर स्थित महादेव चायवाले की दुकान पर पहुंचे।
जैसे ही लोगों ने सड़कों पर मुख्यमंत्री को बाइक पर देखा तो लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। कई कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर उनके पीछे जाने लगे। मुख्यमंत्री मनिहार गोट में अपने परिचितों से मिले। उसके बाद मोटरसाइकिल पर टनकपुर की ओर रवाना हुए। उनके कार्यक्रम के अनुसार वह महादेव टी स्टाल टनकपुर पर चाय पिएंगे और कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू करेंगे।
31 मई को सुबह 08 बजे से लगभग 97हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे