उत्तराखंड:ओंकारेश्वर मंदिर में ढोल दमौ की थाप पर थिरके CM पुष्कर धामी, पंडौ डांस में शिरकत-देखे-VIDEO

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे हैं। सीएम देहरादून से दोपहर बाद ऊखीमठ पहुंचें। इसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर गए,यहां उन्होंने भगवान केदारनाथ और भगवान मद्महेश्वर के दर्शन और पूजा की। साथ ही सीएम ने पांडवों का आशीर्वाद लिया।
सीएम का रुद्रप्रयाग में दो दिवसीय दौरा है। उनके यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रविवार को सीएम शीतकालीन यात्रा की शुरुआत करेंगे।
सीएम धामी ने पांडव नृत्य में हिस्सा लेते हुए डांस किया. इस दौरान बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी सीएम धामी के साथ नजर आये. बता दें को उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में सात वर्षों बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है.
सीएम धामी ने कहा सरकार की कोशिश चारोंधाम के शीतकालीन गद्दी स्थल को ज्यादा से प्रचार-प्रसार करने की है. जिससे सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है. सीएम धामी ने कहा सरकार शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने को लेकर धरातल पर कार्य कर रही है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। साल भर चारधाम यात्रा का संचालन हो। सके। उन्होंने कब कि चार धाम यात्रा मार्गों पर तमाम होटल, होमस्टे, वाहन चालकों को साल भर कमाई का साधन मिल सके। इसलिए राज्य सरकार ने शीतकालीन यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार