Uttarakhand:नर्स के साथ हैवानियत,हत्यारों ने शव केमिकल से गलाया! 10 दिन से थी लापता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक हफ्ते से लापता निजी अस्पताल की नर्स का कंकाल रुद्रपुर से सटे यूपी क्षेत्र से बरामद हुआ है। नर्स की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कैमिकल डालने व दुष्कर्म करने की आशंका जताई जा रही है। गुस्साए परिजनों और लोगों ने शव रखे एंबुलेंस के साथ निजी अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा।

Ad

जानकारी के अनुसार, गदरपुर के इस्लामनगर निवासी नफीस अहमद की बेटी तस्लीम जहां (32) नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर के डिबडिबा स्थित वसुंधरा कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से तस्लीम लापता थी।

लापता होने के बाद नौवें दिन यानी गुरुवार की देर शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सीमावर्ती गांव डिबडिबा स्थित एक खाली प्लाट की झाड़ियों में सड़ा-गला युवती का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी और बिलासपुर यूपी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जहां मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान तस्लीम जहां नर्स के नाम से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे गुस्साई भीड़ शव को एंबुलेंस में डालकर सिविल लाइंस स्थित अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर ही हत्या की वजह जुड़े होने का आरोप लगाया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें