उत्तराखंड: बाइक सवार युवकों ने 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर, छात्र जमीन पर गिरा

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है अपराध उधम सिंह नगर में चरम पर है जिले के खेड़ा में किसी बात पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्र के दाहिने हाथ पर लगी और लहुलूहान होकर वहीं गिर गया।

Ad

फायरिंग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद आरोपित हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। फायरिंग के बाद से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(Job Alert) विभिन्न विभागों में आई सरकारी भर्ती

पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार गंगा में नहाते समय डूबे चार कांवड़ यात्री, एसडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान-देखे-VIDEO

बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:पुष्पा स्टाइल में बेशकीमती खैर की लकड़ी तस्करी,एक तस्कर गिरफ्तार, कुख्यात दो तस्कर फरार-VIDEO

रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें