उत्तराखंड-(बड़ी खबर) 16 सितंबर इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,तक यलो और ऑरेंज अलर्ट

देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है मौसम विभाग ने मौसम का इलेक्ट्रिक जारी करते हुए सभी से सावधानी बरतने की अपील की है उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज 13 सितंबर को राज्य के 4 जनपदों नैनीताल ,बागेश्वर और चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।इधर भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 5:00 बजे उत्तराखंड राज्य के लिए जारी 3 घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून , टिहरी ,हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है तथा साथ ही राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
।
मौसम विभाग ने 14 सितंबर को देहरादून ,टिहरी, चमोली ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा 14 तारीख को ही राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने 15 सितंबर को देहरादून, टिहरी ,चमोली ,उत्तरकाशी ,नैनीताल , चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
16 सितंबर को नैनीताल ,उत्तरकाशी, चंपावत ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,देहरादून ,टिहरी ,चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO