(उत्तराखंड बड़ी खबर) रामनगर रमेश हत्याकांड: पति अय्याशी में रोड़ा बना तो पत्नी प्रेमी से मिल पति को दी खौफनाक मौत
नैनीताल जिले के रामनगर में किसान की हुई हत्या कांड की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है रामनगर पुलिस ने रमेश चंद्र हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बीते दिवस रमेश चंद्र का लहूलुहान शव नदी किनारे बरामद हुआ था जिसकी पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या की गई थी।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रमेश चंद्र की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी मामले में पुलिस ने रमेश चंद्र की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।शनिवार सुबह रामनगर कोतवाली पुलिस को ग्राम सावल्दे पूर्वी नई बस्ती निवासी 49 वर्षीय रमेश चंद्र का शव नदी के किनारे लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था मामले में मृतक की मां मानूली देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया रमेश चंद्र की पत्नी हेमा देवी का इसी गांव के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू से करीब 4 वर्षों से अवैध संबंध हैं जिसको लेकर रमेश चंद्र आए दिन दीपक के साथ गाली-गलौज करता था कुछ दिन पूर्व भी रमेश चंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। जिसके बाद रमेश चंद्र की पत्नी हेमा और दीपक ने रमेश चंद्र को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।शुक्रवार रात रमेश चंद्र जब ग्राम बासीटीला में शराब पीने पहुंचा तो दीपक के दोस्त दिगंबर ने इसकी सूचना दी जिसके बाद दीपक ने रमेश चंद्र के सिर पर डंडे से कई बार किया दिगंबर ने पत्थर से वार कर उसके मुंह को कुचल दिया।
इस मामले में रमेश चंद्र की पत्नी हेमा एवं उसके प्रेमी दीपक तथा दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष