उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन की हल्द्वानी में बैठक , कई अहम मुद्दों पर हुई वार्ता

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन की बैठक हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर हुई वार्ता की गई हल्द्वानी में मुख्य अभियंता सिंचाई के स्वागत के साथ मीटिंग की शुरुआत की गई सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई व डायरी कैलेंडर इत्यादि भेंट किए गए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष इ o अशोक कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि नैनीताल शाखा के अंतर्गत नए पदों का सृजन किया जाना है जिसके क्रम में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व प्रचार-प्रसार सचिव का पद जोड़ा गया।

इ o एके कटारिया को उपाध्यक्ष, इ o प्रीति पंत को प्रचार सचिव एवम इ o शाहनवाज को संयुक्त सचिव के पद सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के लिए को ऑर्डिनेटर का भी चुना गया। जिसमे लोक निर्माण विभाग हेतु इ o संजय पाण्डेय, पावर हेतु इ o शुभा जोशी,पेयजल हेतु इ o वी o एस o तोमर एवम सिंचाई हेतु इ अंचित रमन आदि को नियुक्त किया गया।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य बिंदु कोषागार द्वारा समय पर भुगतान न किया जाना, बिलों को अलग-अलग समय पर अलग-अलग आपत्तियां लगाकर वापस लौटा दिया जाना, अभियंताओं हेतु वाहनों की अनुपलब्धता, विभागों में अभियंताओं की कमी, नई भर्तियों का ना किया जाना इत्यादि मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर हल्द्वानी -लालकुआं हाईवे पर ऑटो और ट्रक में भिड़ंत 7 लोग गंभीर रूप से घायल-VIDEO

अभियंताओं द्वारा अवगत कराया गया कि यदि फील्ड में कार्य करने में अभियंताओं को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसको फेडरेशन द्वारा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा एवम विभाग एवं अभियंताओं के हितों को ध्यान में रखकर समस्याओं का समाधान निकाला जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:महिला का शव मिला बेटियां बोलीं- पिता ने ही मां को मारा; जानिए पूरा मामला

मीटिंग में इस बात पर भी जोर दिया गया कि यदि समन्वय स्थापित कर सभी विभाग एक साथ काम करेंगे व कार्यों को निष्पादित करने में आ रही समस्याओं का सही प्रकार से निराकरण किया जाएगा तो निश्चित है जिले के साथ-साथ प्रदेश भी विकास की नई बुलंदियों को छुएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर हल्द्वानी -लालकुआं हाईवे पर ऑटो और ट्रक में भिड़ंत 7 लोग गंभीर रूप से घायल-VIDEO


बैठक में इ ०संजय शुक्ला, इ ०अरुण कुमार, इ ० विशाल सक्सेना, इ ०डी के बंसल, इ ०आर बी सिंह, इ ० अशोक कुमार, इ ० दीपक गुप्ता, इ ० नंदकिशोर, इ o अशोक कटारिया,इ o प्रीति पंत, इ o अमित बंसल, इ ० मिताली कपिल, इ ० शिल्पी भट्ट आदि ने प्रतिभाग किया।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें