उत्तराखंड:भीमताल बस हादसा, चार की मौत कई घायल,चालक की जुबानी BMW कार के चलते हुआ हादसा-देखे-VIDEO

हल्द्वानी : नैनीताल जिले के भीमताल में हुए बस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है तो वही कई लोग गंभीर घायल हैं बताया जा रहा है कि बस में 27 यात्री सवार थे. घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है हादसे में चार लोगों की मौत हुई है 24 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका हाल-चाल जानने के लिए कैबिनेट और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह भी अस्पताल में पहुंच घायलों का हाल-चाल जाना.
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर सभी घायलों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं.साथ ही सड़क हादसे पर दुख भी जताया कमिश्नर दीपक रावत ने बताया ऋषिकेश एम्स के ट्रामा सेंटर से दो एक्सपर्ट डॉक्टर को भी हल्द्वानी भेजा जा रहा है बेहतर सुविधा देने की अगर जरूरत पड़े तो उन्हें इरेक्ट भी किया जाएगा. बस चालक के अनुसार हादसा बीएमडब्ल्यू कार को बचाने के चलते हुआ है. परिवहन विभाग हादसे की जांच में जुटा हुआ है.
चालक के मुताबिक रोडवेज की बस पिथौरागढ़ से सुबह 5:00 चली बस दोपहर 1:45 पर भीमताल के सलड़ी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. घटना की जानकारी प्रशासन तक मिलते ही मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO