उत्तराखंड:रिटायर्ड फौजी के सिर सवार हुई हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी का कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार
उत्तराखंड से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां रिटायर्ड फौजी पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह पिछले चार साल से बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। डर के कारण पीड़ित अब तक शिकायत नहीं कर पाई।
इस मामले में देहरादून पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला के अनुसार उनकी बेटी जब वह नाबालिग थी तब से पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, ऐसे में डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अब आखिर में परेशान होकर बेटी ने आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष रायपुर ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेटी ने मां से कहा कि जब वो नाबालिग थी, तब से पिता दुष्कर्म करता आ रहा था। पिता, मां के साथ भी मारपीट करता था, ऐसे में डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर में परेशान होकर उसने मां को अपनी आपबीती सुनाई।थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पीड़ित लड़की बालिग है। इस मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि आरोपी व्यक्ति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,
हल्द्वानी:नशे में धुत टैक्सी चालक महिला दुकानदार से की छेड़छाड़, भड़के लोगों ने कार में की तोड़फोड़; आरोपी को पीटा हुआ फरार-VIDEO
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी इन जनपदों में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र कल बंद, DM के आदेश ।।
हल्द्वानी में मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की साजिश: संस्थापक पक्ष ने SSP से लगाई गुहार, कहा- ‘फर्जी दस्तावेजों से हड़पने की कोशिश’
मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा