हल्द्वानी: दो कारों की आपस में भिड़ंत,दोनों कार बनी आग का गोला ‘एक की मौत, तीन बच्चों समेत 6 घायल-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: चोरगलिया सितारगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां दो कारो की आपस में भिड़ंत हुई है. घटना के बाद दोनों कारों में आग लग गई जिसके चलते दोनों कारे जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर कब पाया है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हुए हैं.
सूचना के बाद एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र पूरी घटना की जांच कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि लखनऊ के पर्यटकों की कार नैनीताल से सितारगंज की तरफ जा रही थी जबकि बागेश्वर नंबर की कार सितारगंज से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी इस दौरान चोरगलिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास हाईवे पर आमने-सामने टकरा गई. कारों की टक्कर होते ही उसमें आग लग गई गनीमत रही की समय रहते राहगीरों ने सभी को कारो से उतार लिया. हादसे में एक व्यक्ति की जान गई है जबकि तीन बच्चों महिलाओं सहित 6 लोग घायल हुए हैं जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा की नैनीताल से लखनऊ की तरफ जा रही कार काफी स्पीड में थी जहां चालक कार पर नियंत्रित नहीं कर पाया और सामने से आ रही ऑटो कार से भिड़ गई.
आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों को दी जहां काफी देर बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. अग्निशमन की गाड़ी आने से पहले ही दोनों कारे जलकर पूरी तरह से खाक हो गई.
मृतक की शिनाख्त पुष्कर के रूप में हुई है जो झुलाघाट पिथौरागढ़ का रहने वाला है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO