उत्तराखंड:चलती कार बीच सड़क में बनी आग का गोला,मची अफरातफरी-देखे-VIDEO

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती ऑल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि फायर स्टेशन रुड़की की कार्रवाई से एक बड़ा अग्निकांड होने से बच गया।
आज देर शाम तकरीबन सात बजे की बताई जा रही है मामला रुड़की से सामने आया है जहां फायर स्टेशन रुड़की को सूचना मिली कि दिल्ली रोड पर होटल पेसिफिक के पास आल्टो वाहन में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो मोटर फायर इंजन घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचते ही दमकलकर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया अन्यथा एक बड़ा विस्फोट हो सकता था। हालांकि आग की चपेट में आने से वाहन के टायर,सीटें,वायरिंग,इंजन साथ ही कार में रखा सामान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
कार स्वामी संजय मंगलौर से रुड़की एक शादी समारोह में जा रहे थे। पेसिफिक होटल के पास अचानक कार से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में कार ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर कोतवाली मंगलौर का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई जिसे बड़ी राहत माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,