श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हल्द्वानी नगर के कार्यकारी नगर अध्यक्ष बने पुष्कर अधिकारी,पत्रकारों ने दी बधाई

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह अधिकारी को हल्द्वानी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा जताई है कि वे पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखते हुए निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यूनियन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पदभार ग्रहण करने पर पुष्कर अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। पुष्कर अधिकारी के श्रमजीव पत्रकार यूनियन के अंतर्गत अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने बधाई देते हुए कहा है कि पुष्कर अधिकारी पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,