उत्तराखंड: युवाओं को लगा बड़ा झटका,UKSSSC ने 08 भर्ती परीक्षाओं पर लगाई रोक

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का लगाए बैठे युवाओं के लिए झटका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 08 भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी है. स्नातक स्तरीय भर्ती में पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है. इस एक कदम से तैयारी करने वाले हजारों युवाओं को झटका लगा है, अब उन्हें और इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से पहले एस राजू ने शासन को भर्तियां रोकने का पत्र भेजा. पत्र में उन्होंने कहा कि, इन भर्तियों को कराने के लिए पिछले 8 महीने से परीक्षा नियंत्रक नहीं है।

जब तक शासन परीक्षा नियंत्रक तैनात नहीं करता तब तक परीक्षाएं नहीं हो पाएगी. दिसंबर में परीक्षा नियंत्रक नारायण डांगी सेवानिवृत्त होने के बाद काम चलाऊ व्यवस्था के तहत सचिव के पास परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी है

यह भी पढ़ें 👉  फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,

. वहीं कार्मिक विभाग का कहना है कि, परीक्षा नियंत्रक पद पर तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है।आयोग द्वारा जिन भर्तियों पर रोक लगाई गई है, उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इनमें कुल 4,200 पदों पर होने वाली 8 भर्तियां हैं. इनमें फॉरेस्ट गार्ड के 894 पद, पटवारी – लेखपाल के 520 पद, पुलिस कांस्टेबल के 1521 पद, पुलिस एसआई के 272 पद, लैब असिस्टेंट भर्ती के 200 पद, सहायक लेखाकार री एग्जाम के 662 पद, उत्तराखंड जेई भर्ती के 76 पद और गन्ना पर्यवेक्षक के 100 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या

. इन पदों के लिए युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है. करीब तीन लाख से ज्यादा युवाओं को इन भर्तियों का इंतजार है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें