उत्तराखंड:भाजपा के 6 और विधायक कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में 2022 चुनाव नजदीक है ऐसे में अब दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। सभी विधायक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के हैं ।
वहीं कुंजवाल के बयान के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है। कौन लोग हैं जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं इस पर कुछ वालों ने कहा कि बस थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। रविवार को जागेश्वर में कुंजवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कई और विधायक बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आने वाले।
पूर्व विधानसभा स्पीकर ने बयान देकर सियासी भूचाल मचा कुमांऊ और गढ़वाल क्षेत्र के 6 विधायक उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक भी भाजपा के नीतियों से त्रस्त हैं जिसके चलते अब उनका रुझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार