नैनीताल:वीरभट्टी पर मलबा आने से कार और ट्रक दबे( देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: पहाड़ों पर पिछले 24 घंटे से लगातार बरसात हो रही है मौसम विभाग के चेतावनी के बाद जगह-जगह भारी बरसात के साथ-साथ पहाड़ों पर मलबा सड़कों पर आ रहे हैं । जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगों को बेवजह पहाड़ों की ओर नहीं जाने के निर्देश भी जारी किए हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर पहाड़ों पर सैर सपाटा कर रहे हैं। सोमवार सुबह नैनीताल जनपद के वीर भट्टी के पास भारी मात्रा में मलबा आ जाने से जहां रानीखेत अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को नैनीताल होते हुए जाना पड़ रहा है।

Ad

मलबा आने से कई जगह पर रास्ते बंद हो गए हैं वही वीर भट्टी पर भारी मलबा आने से एक कार और टिप्पर ट्रक मलबे की चपेट में आ गए हैं जिसे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम निकालने में जुटी हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम मलवा हटाने में लगी हुई है बरसात के चलते मलवा हटाने में काफी कठिनाई हो रही है। फिलहाल किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह पहाड़ों की ओर ना निकले।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें