उत्तराखंड:13 वर्षीय बहन से फुफेरे भाई ने किया दुष्कर्म; पांच माह की हुई गर्भवती, इस तरह दिया घटना का अंजाम

रिश्ते को संसार करने वाली घटना सामने आई है मामला पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट तहसील क्षेत्रांतर्गत से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसके ही फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया.बालिका पांच माह की गर्भवती हो गई. पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
थल थाना प्रभारी अंबी राम आर्या बताया कि डीडीहाट तहसील क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका बीते शनिवार को रोज की तरह स्कूल गई हुई थी. इस बीच उसे अचानक उल्टी होने लगी. सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वजन उसे थल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने 5 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि की है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बालिका का आज पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया जा रहा है.
बालिका के गर्भवती होने की जानकारी मिलते परिजनों के होश उड़ गए . आननफानन में परिजन थल थाना पहुंच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.परिजनों ने बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि पांच माह पूर्व वह गर्मी की छुट्टियों में अपने बुआ के घर गई हुई थी जहां बुआ के लड़के ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं.
पुलिस ने आरोपित गोलू के खिलाफ थल थाने में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023/65/1 और 5/61 पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया कि इस मामले की विवेचना डीडीहाट थाने जे महिला सब इंस्पेक्टर को दिया गया है. आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
