हल्द्वानी:शहर के 480 स्थानो पर बच्चियों व महिलाओं को लगता है डर,DM ने दिए निर्देश

हल्द्वानी:डीएम वंदना सिंह ने कैंप हल्द्वानी में महिला सुरक्षा हेतु गठित समिति की बैठक की। अब तक समिति ने 33 स्थलों में स्कूली बच्चियों के साथ कार्यशाला की जिसमें शहर के लगभग 480 स्थल को बालिकाओं ने असुरक्षित चिन्हित किया है। डीएम ने उप नगर आयुक्त तुषार सैनी को 15 अक्टूबर से सभी स्थलों के भौतिक सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश दिए, उप नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान तक 60 लोकेशन का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है । उक्त स्थलों पर सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और परिवहन विभाग को लगातार एनफोर्समेंट करने के निर्देश दिए। कहा की शाम के समय एनफोर्समेंट किया जाए जिससे प्रभावी परिणाम देखने को मिलेंगे।
डीएम ने कहा कि इन सभी लोकेशन का राजस्व, पुलिस और नगर निगम सत्यापन करेगा। जिन स्थलों में लाइट नहीं है ऐसे शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में उरेडा लाइट की व्यवस्था करेगा। इन असुरक्षित स्थलों में सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को 10 दिन के भीतर कोचिंग सेंटर के लिए एस ओ पी तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक लेते हुए पुलिस, राजस्व और परिवहन विभाग को इन स्थलों में ऐसे लोग , दुकानदार को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए जिन दुकानों पर अनावश्यक बड़ी संख्या में अराजक तत्वों का देर रात्रि तक जमावड़ा लगा रहता है और इससे स्थानीय नागरिकों और महिलाओं में भय का माहौल बन रहा है। कहा कि कई दुकानों में सुबह से शाम तक लोग बेवजह बैठे रहते है। अधिकांश ऐसे लोग किसी गलत कारोबार में संलिप्त रहते है इनका चिन्हीकरण कर कारवाई की आवश्यकता है जिससे शहर का माहौल सुरक्षित रहे। और लोगों के बच्चे बेझिझक अपनी पढ़ाई, ट्यूशन और कोचिंग में जा सके।
बैठक में ए आर टी ओ विपिन कुमार में बताया कि ऑटो चालक के साथ बैठक हो चुकी है। उन्हे जल्द ही आई कार्ड जारी किए जाएंगे और उनके ऑटो में चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर भी चस्पा किया जायेगा जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क किया जा सके। साथ ही ऑटो चालक और ई रिक्शा चालक ने सहमति दी है, उन्हें नवंबर तक का समय दिया गया है कि जल्द ही अपनी वर्दी में ऑटो चलाते मिलेंगे।
बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO