उत्तराखंड:अंतिम संस्कार से पहले अचानक ‘जिंदा’ हो गई 102 साल की ‘मृत’ वृद्धा, लोग हैरान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कहां जाता है की जन्म और मृत्यु ऊपर वाले के हाथ में होता है। जब तक ऊपरवाला नहीं चाहेगा तब तक उसकी मृत्यु नहीं होती है ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तराखंड के रुड़की से सामने आया है जहां 102 साल की वृद्ध महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी लेकिन महिला जिंदा होती जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल है।

Ad

बताया जा रहा है कि रुड़की के नारसन कस्बे में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक शरीर में हरकत देख सब हैरत में पड़ गए। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने आंखें खोलीं तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई। आनन-फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी जिसके बाद परिवार वाले उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे अर्थी की तैयारी हो गई थी जहां अंतिम संस्कार को ले जाने से पहले महिला के शरीर में हरकत हुआ जिसके बाद परिवार वालों ने हिला दुला कर देखा तो सांसे चल रही थी जिसके बाद महिला उठकर बोलने लगी जिसके बाद लोग हैरान हो गए।

उनके होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी वहां खुशी का माहौल बन गया। विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं। उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह ही खा-पी रही हैं।


महिला के मृत होने के बाद जीवित होने की चर्चा पूरे क्षेत्र में की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें