उत्तराखंड: आसमानी आफत से 10 दुकानें और एटीएम नदी में समाई, एटीएम में थे इतने लाख रुपए

उत्तरकाशी के पुरोला में देर रात तेज बारिश से कुमोला नाला आया उफान पर , कुमोला बाजार में लगभग 10 दुकानों को भारी नुकसान कई दुकानों के बहने की भी सूचना । तहसील पुरोला में कुमोला खड्ड में पानी बढ़ने के कारण 8-कच्ची /पक्की अवैध दुकान खाली भी करवाई गई थी उनके भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है , पुलिस एवं राजस्व बिभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं । कुमोला रोड बाजार में रात लगभग दो बजे भारी बारिश के चलते दो ज्वैलरी की दुकानें सहित आठ दुकानें बह गई ,
पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम भी पानी के तेज बहाव में बह गया। पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी ने बताया है की बुधवार शाम को ही एटीएम में 24 लाख रुपये डाले गए थे ,
जानकारी के मुताबिक, बीती रात उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई. जिससे कुमोला गाड़ का अचानक जलस्तर बढ़ गया. जिससे कुमोला रोड पर स्थित दो ज्वैलरी की दुकानें समेत आठ दुकानें बह गई. इतना ही नहीं यहां एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम (PNB ATM) भी मौजूद था. वो भी नदी में समा गया. पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी की मानें तो बुधवार शाम को ही इस एटीएम में 24 लाख रुपए डाले गए थे.
ऐसे में काफी नुकसान होने की आशंका है. हालांकि, अभी जांच की जा रही है कि एटीएम में कितना कैश बचा था। भारी बारिश के चलते सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई है जिसके चलते
जगह-जगह वाहन फंसे हुए हैं. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO