हल्द्वानी में खूनी खेल, कार सवारो पर अज्ञात युवको ने किया फायरिंग और हमला एक को लगी गोली, दो घायल:VIDEO

हल्द्वानी: सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फायरिंग में एक युवक की गोली लगी है जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है जबकि लाठी डंडों के हमले में दो युवक घायल हुए हैं.
घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है.तीनों युवक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 से 25 युवकों के एक समूह ने कार सवार इन युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी.
फायरिंग में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया. भास्कर बोरा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.जबकि अन्य दो का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है.
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं.अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है. इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे