परचून की दुकान के आड़ में चरस का कारोबार, ढाई किलो चरस के साथ दुकानदार गिरफ्तार

उत्तराखंड में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है एसओजी और पिथौरागढ़ पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है चरस को परचून की दुकान से बरामद किया है चरस कीमत करीब ₹300000 बताई जा रही है।
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी और मुनस्यारी पुलिस ने मुंसियारी में होटल ब्रह्म कमल के सामने एक परचून की दुकान पर छापामारी कर दुकानदार लक्ष्मण सिंह निवासी दराती ख़ासियाबाडा को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी द्वारा दुकान में चरस को रखा गया था जिसे मैदानी क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी लोकेश सिंह ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ लोगों को नशे से दूर रहने की भी अपील की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे