UKSSSC: अब दो और भर्ती की जांच करेगी एसआईटी डीजीपी ने दिए निर्देश, खुलेंगे वन दरोगा भर्ती में हुए मुकदमे

UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग स्नातक की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के बाद अब एसआईटी को पूर्व में हुई दो परीक्षाओं की जांच भी सौंप दी गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यूकेएसएसएससी की ओर से पूर्व में आयोजित हुई सचिवालय रक्षक व कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच भी एसटीएफ को सौंपी गई है। साथ ही वन दरोगा भर्ती मामले में हुए मुकदमे भी दोबारा खोले जाएंगे।
वर्ष 2020 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं। इन अभियोगों का भी एसटीएफ की ओर से दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि एसटीएफ यूकेएसएसएससी पेपर लीक इन्वेस्टिगेशन के साथ-साथ अब सचिवालय रक्षक कनिष्ठ सहायक और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा जांच की विवेचना करेगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग स्नातक 2021 पेपर लीक मामले की जांच में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है. हालांकि, अभी जांच जा रही है. मामले में कई और गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे