Udham Singh Nagar News: अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग चार घायल.देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर में अवैध खनन का बोलबाला है, अवैध खनन को लेकर कई बार वर्चस्व और आपसे संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती है एक बार फिर से मामला काशीपुर से सामने आया है जहां आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में ग्रामीणों और खनन माफिया में खूनी संघर्ष हो गया लगभग 20 से 25 मिनट तक फायरिंग हुई जिसमें चार-पांच लोग घायल हो गए एक ग्रामीण के हाथ में छर्रे लगे हैं।

Ad

पुलिस के पहुंचने से पहले खनन माफिया मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सीमा से लगे खनन माफिया उत्तराखंड में आकर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है.बताया जा रहा कि स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन से भरे वाहनों के निकलने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई. फायरिंग में कई ग्रामीण घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप में मच गया. आनन फानन में सभी घायलों को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. अवैध खनन की गाड़ियों से हो रहे धूल प्रदूषण और हादसों के के चलते ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे थे जहां खनन माफिया से झाड़प हुआ है.

फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर क्षेत्र में कोसी नदी से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से सटे ग्राम घोसीपुरा के खनन माफिया अवैध खनन कर अपने वाहनों को लेकर ग्राम अजीतपुर क्षेत्र से निकलते थे. पिछले कई दिनों से ग्राम अजीतपुर के रहने वाले ग्रामीणों के द्वारा ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना की आशंका तथा प्रदूषण को देखते हुए इन खनन माफियाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा था.

बताया जा रहा है कि रविवार शाम अचानक कई वाहनों से 100-150 लोग असलहे, लाठी-डंडे आदि लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान ग्राम अजीतपुर के लगभग 15-20 लोग धरनास्थल पर बैठे हुए थे। हथियारबंद लोगों ने आते ही इन लोगों से मारपीट व फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है लगभग आधा घंटा तक फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिस टीम पहुंची हथियारबंद लोग मौके से फरार हो चुके थे। हमले में एक कार और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें