Uttarakhand News:किशोरी से हैवानियत, दुष्कर्म से गर्भवती हुई पीड़िता, ऐसे हुआ खुलासा
देवभूमि में बेटियां सुरक्षित नहीं है बेटियों से लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही है उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है किशोरी के गर्भवती होने के बाद से पूरे मामले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म किया।
किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।शहर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ डेढ़ साल से किराए पर रह रही है और मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा युवक उसकी 14 साल की बेटी को डरा धमका कर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है।
परिजनों ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसको इस मामले की जानकारी हुई है। उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं। आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी