हल्द्वानी में दो महिलाओं की मौत, पुलिस जांच में जुटी…

हल्द्वानी:कोटाबाग और मोटाहल्दू क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. दोनों मामलों में पुलिस महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. एक मामले में महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया वहीं दूसरे मामले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस के अनुसार कोटाबाग क्षेत्र की रहने वाली 41 वर्षीय महिला भावना ने शनिवार रात में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.
मृतका के भाई ने कोटाबाग थाने में दी गई तहरीर में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार के अनुसार 20 वर्ष पूर्व भावना की शादी कोटाबाग निवासी से हुई थी. शादी के बाद से ही भावना को उसके पति और उसका बड़ा भाई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे.
आरोप लगाया कि 13 जून की शाम को भी भावना के साथ मारपीट की गई इसके अगले दिन 14 जून की रात पति के बड़े भाई ने मौसी को फोन कर बताया कि भावना ने जहर खा लिया है. आरोप है कि भावना को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है.कालाढूंगी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
दूसरी घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है मोटाहल्दू निवासी एक 35 वर्षीय महिला रिंकी देवी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी रिंकी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी. शनिवार रात उसने अपने घर में फंदा लगा लिया. परिवार वाले आननफानन में महिला को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दी.मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरवाया गया और देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई.
दोनों मामलों में महिला उत्पीड़न और पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे