हल्द्वानी पहली बार म्यूजिक फेस्ट 2025 :22 जून को बॉलीवुड स्टार और उत्तराखंड की पंडवाज ग्रुप मचाएंगे धमाल,इस तरह होगी इंट्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में इस बार संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। 22 जून को ‘हल्द्वानी म्यूजिक फेस्ट 2025’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां बॉलीवुड के कई जाने वाले कलाकार पहुंच रहे हैं. यह नहीं उत्तराखंड का पांडव ग्रुप भी इस कार्यक्रम में अपना परफॉर्मेंस करने जा रहा है.

Ad


कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजीव अग्रवाल ने बताया कि हल्द्वानी म्यूजिक फेस्टिवल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसमें बॉलीवुड के स्टार के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पहली बार का इस तरह का आयोजन हो रहा है जिससे कि उत्तराखंड और बॉलीवुड की संस्कृति को एक साथ देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जो फिर दर्शक आना चाहता है ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करवा सकता है. उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए 999 रुपए एंट्री फीस रखी गई है जबकि आम आदमी की 1499 प्रति व्यक्ति रखी गई है इसके अलावा कपल के लिए ₹500 की छूट दी जा रही है. उन्होंने बताया कि बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से कर सकते हैं ऑफलाइन के लिए कांता बैंकट हॉल के साथ-साथ हल्द्वानी के कुछ जगह पर काउंटर खोले गए हैं.


कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित कांता वेंकट लॉन में किया जाएगा।
इस म्यूजिक फेस्ट में बॉलीवुड म्यूज़िक की दुनिया के कई चर्चित चेहरे शामिल होंगे, जो अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। आयोजकों के मुताबिक, शर्ली सेतिया अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी। दर्शकों को एक से बढ़कर एक लाइव परफॉर्मेंस का अनुभव मिलेगा, जिसमें हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों की जुगलबंदी मुख्य आकर्षण होगी। कपिल शर्मा शो काम करने वाले विश्वप्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विकल्प मेहता, सोनिया कौर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पांडवाज बैंड, अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें