भारी मात्रा में यारसा गंबू( कीड़ा जड़ी) के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम दो तस्करों को दबोचा

अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 31.08.2023 को क्षेत्राधिकारी धारचुला जनपद पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार* के नेतृत्व में
पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल पर चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल नम्बर UK04P 5134 को रोककर चैक किया जिसमें दो लोगों क्रमशः कल्याण पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी बूंदी तहसील धारचुला पिथौरागढ़ उम्र 50 वर्ष तथा कमल सिंह डडाल पुत्र हसि डडाल निवासी दुहू 2 हिकिला जिला दार्चुला उम्र 43 वर्ष को क्रमशः 594 ग्राम व 622 ग्राम (कुल 1.236 कि0ग्रा0) अवैध यारशा गम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 26/41/42 वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त मोटर साईकिल को भी सीज किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी श्री संजीव कुमार, हे0 का0 अशोक कुमार, का0 चालक महेश सिंह ।
वन विभाग टीम- वन दरोगा तेज सिंह, वन वीच अधिकारी अशोक पाल, वन उपज जाँच चौकी श्रमिक बहादुर सिंह धामी ।
*
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे