हल्द्वानी: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, दो मजदूर दबे, पुलिस और अग्निशमन ने किया रेस्क्यू-VIDEO

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग के छत गिरने से हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्नि शमन की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा है. जहां उनका इलाज चल रहा है हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत नाजुक है. गनीमत रहेगी जिस दौरान निर्माण चल रहा था उसे दौरान अन्य मजदूर बिल्डिंग के छत के दूसरे हिस्से में काम कर रहे थे जिसे बड़ा हादसा टल गया. निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप पहुंच गया तुरंत मौके पर राहत बचाव कार्य के साथ एंबुलेंस और अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंची जहां सर्च अभियान चलाया गया.
प्रथम दृष्टिया ठेकेदार की लापरवाही पाई गई है जहां निर्माण के दौरान छत की सपोर्ट लोहे की जगह पर लकड़ी और बांस का प्रयोग किया जा रहा था. मौके पर पहुंच जिला प्रशासन फिलहाल काम को रुकवा दिया है और सर्च ऑपरेशन चला कर ठेकेदार को हिदायत देते हुए काम को बंद करा दिया हैं.
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूछताछ में ठेकेदार ने बताया कि फतेहपुर में कॉम्पेक्स निर्माण चल रहा है. जहां तीन मंजिल पर लिंटर का काम चल रहा था इस दौरान हादसा हुआ है घटना में दो मजदूर दब गए जहां रेस्क्यू अभियान चला कर उनको निकाल कर अस्पताल भेजा गया है. घायल दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाले हैं जिनका नाम जाहिद व इकराम है.
पूरे घटना की जांच जिला प्रशासन को दी गई है जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,