हल्द्वानी में 10 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त को उतार दिया मौत के घाट…VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्रअंतर्गत अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस की जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 जून को हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग टांडा जंगल में एक अज्ञात शव मिला जहां उसकी हत्या की गई थी. 2 दिन बाद उसकी शिनाख्त भोगेंद्र सिंह चौहान निवासी गढ़गंगा मुक्तेश्वर जिला हापुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई. मृतक रुद्रपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग और गाड़ी चलाने का काम करता था. शव की शिनाख्त मृतक के बेटे करण चौहान ने अपने पिता के रूप में की.

Ad

मृतक के बेटे के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई.जहां पुलिस ने पूरे मामले में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट निवासी बिठौरिया हल्द्वानी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि मृतक भोगेंद्र सिंह चौहान के साथ उसकी दोस्ती थी और दोनों मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. जहां भोगेंद्र सिंह उसको करीब 10 लाख रुपए उधार दिए थे. पैसे के लिए भोगेंद्र सिंह लगातार उसके ऊपर दबाव बना रहा था जहां भूपेंद्र सिंह ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई जहां बालम सिंह ने भोगेंद्र सिंह को फोन करके हल्द्वानी पैसा देने के लिए बुलाया इस दौरान वह दो अन्य दोस्तों के साथ उसको जंगल में ले गया जहां उन्होंने जमकर पार्टी की इस दौरान बालम सिंह बिष्ट अपने दोस्त हरीश सिंह नेगी और उमेश सिंह बोरा निवासी हल्द्वानी के साथ डंडो से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.


पुलिस ने पूरे मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनको जेल भेजने की कार्रवाई की है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें